भारत में नींबू उत्पादक प्रमुख राज्य Nimbu Utpadak pramukh rajya

Nimbu Utpadak Pramukh Rajya : भारत में नींबू की खेती लगभग 3 लाख हेक्टेयर में किया जाता है | सामन्यतः नींबू के पेड़ साल में तीन बार फल देता है |

भारत में नींबू का उत्पादन सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में होता है | यहाँ लगभग 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर नींबू की खेती की जाती है। तो आइये जानते हैं की भारत के किन राज्यों में नींबू का कितना पैदावार किया जाता है तथा पूरे देश के उत्पादन में राज्यों का उत्पादन प्रतिशत कितना है

नींबू उत्पादक राज्य वर्ष 2021 में उत्पादन (Ton men) राज्यों का उत्पादन प्रतिशत में

आंध्र प्रदेश 694 20

गुजरात 626 17

महाराष्ट्र 346 10

कर्नाटक 340 09

मध्य प्रदेश 303 09

ओडिशा 288 08

असम 157 4.5

तेलंगाना 150 04

बिहार 115 03

पश्चिम बंगाल 95 2.5

भारत में नींबू के दाम बढ़ने के कारण

भारत में पिछले 25 – 30 दिनों में नींबू का कीमत बाजारों में आसमान छूने लगा है जिस कारण यह आम लोगों के पहुँच से दूर होता जा रहा है | देश के जायदा तर शहरों में आज एक नींबू की कीमत 12 से 15 रूपये है | वहीँ अगर हम मंडियों की बात करें तो मंडियों में यह 300 से 400 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है | तो चलिए जानते हैं की इस साल गर्मिओं में नींबू के कीमत बढ़ने के क्या कारण हैं |

1.. पिछले सीजन में कम उत्पादन से किसानों के पास स्टोर करने के लिए कम नींबू थे। साथ ही साथ बेमौसम बरसात के कारण इस सीजन इसका उत्पादन कम हुआ |

2. देश में विधान सभा चुनाव के बाद से पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 रुपए/लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिस कारण ढुलाई महंगा हो गया | और इसका असर हमें नींबू की कीमतों पर दिख रहा है।

3. नवरात्रि और रमजान के कारण नींबू की मांग बढ़ी, जिस कारण नींबू की कीमतें बढ़ीं |

गणित विषय कैसे सींखे

Leave a Comment