चमकेगी किस्मत,सुबह-सुबह इन चीजों को देखने से: आज हम आपको बता रहे हैं, कि सुबह उठ कर आप किन चीजों को देखें जिससे आपका दिन अच्छा रहेगा। और लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे। वैसे भी हमारे शास्त्रों में कहा गया है, की अगर आपका सुबह अच्छा रहेगा। तो पूरा दिन अच्छा रहेगा।
- आप जब सुबह उठते है तो सबसे पहले आप अपनी हथेली को देखें। हथेली देखने से लक्ष्मी, सरस्वती, और विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी। क्योंकि शास्त्रों में कहा गया है की हमारे हथेली के अगले भाग यानि अंगुली वाले भाग पे लक्ष्मी, बीच वाले भाग पे सरस्वती और ऊपर वाले भाग पे भगवान विष्णु निवास करते हैं। अतः आप अपने हथेली को देखें और तीनों देवी देवता को प्रणाम करें।
2. सुबह उठने के बाद आप सूर्य देव का दर्शन करें और उन्हें प्रणाम करें। इससे आप पर सूर्य देव की कृपा बानी रहेगी।
3. रात में सोते समय अपने बिस्तर के पास शंख रख ले। और सुबह उठें तो देखें। क्योंकि शंख महालक्ष्मी को पसंद है। इसे शुभ माना जाता है।
4. सुबह उठने पर आप लाफिंग बुद्धा को देखें। जिससे आपका पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा।
5. सुबह-सुबह छोटे बच्चे को देखना भी शुभ माना जाता है।