गणित विषय कैसे सींखे : आज मैं आप सब को ये बताऊंगा की आप किस तरह गणित विषय कैसे सींखे हैं | अगर आपको गणित नहीं आती है | हमें अक्सर ये देखने को मिलता है की जो भी स्टूडेंट्स स्टेट बोर्ड से पढ़ते हैं उनका गणित विषय लगभग अच्छा रहता है पर जो सीबीएसई बोर्ड से पढाई करते हैं उनका गणित विषय लगभग कमजोर रहता है और उनका इंग्लिश विषय मजबूत रहता है |
तो अगर आप भी गणित विषय में कमजोर हैं तो आज मैं आपको बताऊंगा की आप किस तरह से पढ़ाई कर इस विषय को ठोस कर सकते हैं | इस टॉपिक पर मैं अपना पर्सनल एक्सपेरिएंस आपसे साझा करने जा रहा हूँ ताकि आपको इस से कुछ मदद मिल सके |
तो सबसे पहले आपको ये बता दूँ , की मैं भी गणित विषय में कमजोर था |8th , 9th क्लास तक गणित विषय में मुझे कुछ भी नहीं आता था | इसका सबसे बड़ा कारण था की मेरे मन में ये बात बैठ गया था की गणित बहुत भारी विषय है और मै गणित ना तो पढ़ पाउँगा ना तो समझ पाऊंगा | तो अगर इस तरह का डर आपके भी मन में बैठ गया है तो सबसे पहले इस डर को निकाल दीजिये | मैंने भी सबसे पहले इस डर को अपने मन से निकाल दिया | फिर जब मैं गणित की किताब निकाल कर बैठा पढ़ने के लिए तो मुझे कुछ भी समझ में नहीं आया | फिर मैंने सोचा क्यों ना सबसे पहले गणित के फॉर्मूले को याद कर लूँ |
फिर मैंने गणित के सारे फॉर्मूले को याद कर लिया | फिर मैंने बुक्स में दिए गए example को कॉपी पर लिखने लगा और समझने लगा | चूँकि मैंने गणित के सारे फॉर्मूले को याद कर लिया था | इस कारन इस बार example कुछ कुछ समझ आने लगा | और कुछ आसान क्वेश्चन बनने लगे | फिर जो भी क्वेश्चन नहीं बनते उन्हें दोस्तों से या फिर सर से पूछता | और अब मैं डेली दिन में दो से तीन घंटे प्रैक्टिस करता था | अब मुझे गणित सबसे आसान विषय लगने लगा | अतः अगर आपका भी गणित विषय कमजोर है तो आप इस तरह पढ़ने की कोशिस करे सायद आपका भी गणित विषय अच्छा हो जाये |